पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं ? पर्यायवाची शब्द हिंदी में


जिन शब्दों के अर्थ में समानता हो, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। किन्तु अर्थ में समानता होते हुए भी पर्यायवाची शब्द प्रयोग में सर्वथा एक-दूसरे का स्थान नहीं ले सकते। कहीं एक शब्द प्रयोग होता है तो कहीं अन्य। प्रत्येक शब्द का प्रयोग विषय और संदर्भ के अनुसार होता है। प्रत्येक शब्द कुछ-न-कुछ अर्थ की विशिष्टता लिए रहता है। उदाहरण के लिए गंगाजल उचित है गंगा पानी नहीं। इसी प्रकार जलज और पंकज दोनों शब्द ही कमल के पर्यायवाची हैं। जलज वह कमल है जो जल से पैदा हुआ और पंकज वह कमल है जो पंक (कीचड़) से पैदा हुआ। भाव यह है कि शब्द कहीं पूर्ण पर्यायवाची होते हैं, कहीं आंशिक। नीचे कुछ पर्यायवाची शब्द दिए जा रहे हैं -

1. सुगन्ध - महक, खुशबू, सौरभ, सुरभि, सुवास
2. आँख - नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, लोचन
3. घर - गृह , गेह, भवन, सदन, निकेतन, आलय
4. किनारा - कूल, तट, तीर, छोर, कगार
5. चन्द्रमा - चन्द्र, इन्दु, शशी, शशांक, चाँद, रजनीश
6. पक्षी - खग, विहंग, विहग, नभचर, खेचर
7. पुत्री - दुहिता, बेटी, तनुजा, तनया, आत्मजा
8. पुत्र - बेटा, तनुज, तनय, आत्मज, सुत 
9. दुष्ट - शठ, खल, दुर्जन, धूर्त, पामर
10. झंडा - पताका, ध्वज, ध्वजा, निशान, केतु
11. पति - भर्ता, प्राणनाथ, आर्यपुत्र, स्वामी, वल्लभ
12. नमस्कार - प्रणाम, अभिवादन, प्रणति, नमः, वंदन
13. देह - तन, काया, शरीर, कलेवर
14. विष - हलाहल, जहर, कालकूट, गरल
15. मनुष्य - जन, आदमी, मनुज, नर, मानव
16. बन्दर - मर्कट, वानर, कीश, हरि, कपि
17. समुद्र - सागर, सिन्धु, जलधि, पयोधि, उदधि
18. हाथी - गज, कुंजर, मातंग, दन्ती, हस्ती, करी
19. छोटा - लघु, तुच्छ, कनिष्ठ, हीन
20. पत्नी - वधु, अर्धांगिनी, गृहिणी, भार्या, दारा
21. नाविक - माँझी, मछुआ, केवट, धीवर
22. चमक - आभा, कान्ति, दमक, प्रकाश, दीप्ति 
23. गंगा - मंदाकिनी, सुरसरी, जाह्नवी, देवनदी, भागीरथी
24. कामदेव- मनसिज, मनोज, मदन, स्मर, कंदर्प, अनंग
25. चतुर - चालाक, दक्ष, पटु, निपुण, कुशल, प्रवीण
26. उन्नति - प्रगति, उत्कर्ष, अभ्युदय, उत्थान, विकास
27. अर्थ - आशय, मतलब, अभिप्राय, प्रयोजन
28. नौका - जलयान, नाव, तरी, तरिणी, डौंगी
29. धन - दौलत, लक्ष्मी, पूँजी, राशि, अर्थ, सम्पदा, वित्त
30. पत्थर - पाषाण, शिला, उपल, प्रस्तर , पाहन
31. वृक्ष - तरु, पेड़, पादप, विटप, द्रुम
32. मोर - सारंग, मयूर, शिखी, केकी
33. साँप - नाग, भुजंग, सर्प, व्याल, विषधर
34. अपमान- तिरस्कार, अनादर, अवज्ञा, उपेक्षा
35. सिंह - शेर, केहरी, केसरी, वनराज, मृगेन्द्र, पंचानन
36. वन - जंगल, कानन, अरण्य, विपिन, अटवी, गहन
37. राजा - नृपति, नृप, भूप, भूपति, महीप, महीपति
38. युद्ध - रण, समर, लड़ाई, संग्राम
39. प्रेम - नेह, स्नेह, प्यार, प्रीति, ममता, प्रणय
40. वर्षा - मेंह, बारिश, बरसात, वृष्टि
41. रात्रि - रात, रैन, निशा, रजनी, यामिनी
42. नारी - स्त्री, औरत, वनिता, अबला, कान्ता, महिला
43. पिता - जनक, बाप, बापू
44. धूल - रेत, बालू, रज, रेणु, रेणुका
45. दूध - दुग्ध , क्षीर, पय
46. गीदड़- श्रृंगाल, जंबूक, स्यार
47. किरण - रश्मि, कर, अंशु, मयूख, मरीचि
48. अंधकार - अंधेरा, तम, तिमिर, ध्वान्त
49. अग्नि - अनल, आग, पावक, शिखी, वहिन
50. अमृत - अमिय , पीयूष, सुधा
51. आनन्द - हर्ष, खुशी, मोद, प्रमोद, उल्लास
52. गुरु - अध्यापक, शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय
53. गर्भ - पेट, जठर, उदर, कोख
54. उपवन - बाग, वाटिका, उद्यान
55. इच्छा - मनोरथ, कामना, अभिलाषा, चाह, आकांक्षा, लालसा
56. कपड़ा - वसन, पट, चीर, अम्बर
57. घोड़ा - अश्व, तुरंग, घोटक, हय, बाजि, तुरंगम
58. उत्साह - साहस, उमंग, प्रेरणा, जोश
59. इंद्र - सुरेन्द्र , महेन्द्र , सुरेश , देवराज , देवेन्द्र , व्रजपाणि
60. कहानी - गल्प , कथा , आख्यान , उपाख्यान
61. गंदा - मलिन, मैला, अपवित्र, अशुद्ध, अश्लील
62. मन - चित्त, उर, मानस, हृदय
63. मृग - हिरण, कुरंग, सारंग, कृष्णसार
64. स्थान - जगह, ठौर, ठिकाना, डेरा, स्थल
65. जीभ - रसना, जिहवा, ज़बान
66. समय - वक्त, काल, अवसर
67. अवनति - पतन, गिरावट, अधोगति
68. कमल - नीरज, जलज, सरसिज, नलिन, अरविंद, पंकज
69. गौ - धेनु, सुरभि, गाय
70. कोयल - पिक, कोकिल, परभृत् 
71. घमंड - मान, अभिमान, अहंकार, गर्व, दंभ
72. तलवार - खड़ग, कृपाण, चन्द्रहास, असि, करवाल
73. पर्वत - पहाड़, अचल, गिरि, शैल, भूधर, महीधर
74. बिजली - तड़िग, विद्युत, चपला, दामिनी, चंचला
75. विघ्न - रुकावट, अड़चन, बाधा
76. राक्षस - दानव, निशाचर, दनुज, दैत्य, असुर
77. शुद्ध - पावन, पवित्र, निर्मल, स्वच्छ, साफ
78. सुन्दर - ललित, ललाम, चारु, रूचिर, रम्य , रमणीक
79. स्वर्ग - सुरलोक, धुलोक, देवलोक
80. भवन - गृह, निलय, आलय, निकेतन
81. विवाह - ब्याह, शादी, परिणय, गठबन्धन
82. लक्ष्मी - कमला, पद्मा, श्री, इन्दिरा, रमा
83. शिव - शंकर, शम्भु, रुद्र, हर , महादेव, नीलकंठ
84. लहर - हिलोर, लहरी, उर्मि, तरंग
85. बादल - जलद, जलधर, मेघ, घन, पयोधर, वारिधर
86. पूजा - आराधना, भक्ति, अर्चना, उपासना
87. शराब - सुरा, मधु, हाला, वारुणी, मंदिरा
88. बहन - दीदी, सहोदरा, भगिनी, स्वसा
89. प्यासा - तृष्णा, तृषा, पिपासा
90. धनवान - अमीर, धनी, दौलतमंद, वैभवशाली
91. दाँत - रद, दन्त, द्विज, दशन
92. जवानी - युवावस्था, तरुणाई, योवन
93. चाँदनी - चन्द्रिका, ज्योत्सना, कौमुदी
94. पण्डित - विद्वान, बुद्धिमान, विज्ञा, बुध, सुधी, मनीषी
95. घड़ा - गागर, गगरी, घट, कुंभ, कलश
96. गणेश - गणपति, गजानन, लम्बोदर, एकदन्त
97. ओस - हिम, शबनम, तुषार, तुहिन
98. संसार - जग, विश्व, जगत, लोक, भुवन, ब्रह्माण्ड
99. जन्म - उद्भव, उत्पत्ति, सृष्टि, प्रसव
100. सरस्वती - भारती, शारदा, वाणी, गिरा, वीणा-पाणि
101. अधिक - अतीव, अति, बहुत , ज्यादा , प्रचुर
102. अनोखा - अनुपम, अनूठा, अपूर्व, अद्वितीय, अलौकिक
103. खोज - तलाश, शोध, अन्वेषण, अनुसंधान
104. ईश्वर - प्रभु, भगवान्, परमेश्वर, ईश, परमात्मा
105. किसान - हलधर, खेतीहर, कृषक
106. उद्देश्य - आशय, लक्ष्य, तात्पर्य, मतलब, अभिप्राय
107. गंध - बू, बास, महक
108. कोमल - मुलायम, सुकुमार, मृदु, नर्म
109. शत्रु - रिपु, दुश्मन, वैरी, अरि
110. वायु - हवा, समीर, पवन, अनिल, मारुत
111. लहू - रुधिर, रक्त, शोणित
112. प्रसिद्ध - मशहूर, विख्यात, प्रख्यात , कीर्तिवान
113. मछली - मत्स्य, मीन, मकर, शफरी , झष 
114. वसन्त - ऋतुराज, मधुमास, कुसुमकर, माधव
115. ब्रह्म - प्रजापति, चतुरानन, कमलासन, विरंचि
116. ब्राह्मण - भूदेव, विप्र, महीदेव, अग्रजन्मा, द्विजाति, भूमिसुर, भूमिदेव
117. हनुमान - पवनसुत, बजरंगबली, महावीर कपीन्द्र, रामदूत
118. समाचार - सन्देश, वृत्तान्त, वृत्त, खबर, सूचना 
119. पार्वती - दुर्गा , भवानी, उमा, गौरी, अंबिका, शिवा
120. तुरंत - जल्दी, शीघ्र, द्रुत, त्वरित
121. विष्णु - हरि, नारायण, चतुर्भुज, चक्रपाणि, लक्ष्मीपति
122. युवक - नोजवान , युवा, जवान, तरुण
123. टेढ़ा - वक्र , कुटिल, तिरछा, बंक
124. थोड़ा - कींचित, कम, अल्प, तनिक
125. दुर्ग - कोट, किला, गढ़ 
126. भलाई - नेकी, हित, उपकार
127. क्रोध - गुस्सा, आक्रोश, रोष, कोप, आवेश
128. अगणित - अनन्त, असीम, अनगिनत, असंख्य
129. आकाश - नभ, गगन, व्योम, अन्तरिक्ष, अम्बर, आसमान
130. देवता - सुर, अमर, देव, निर्जर, विबुध
131. नदी - सरिता, दरिया, तरंगिणी, निर्झरिणी, तटिनी
132. निर्धन - गरीब, कंगाल, रंक, दरिद्र, दीन
133. सब - सकल, समस्त, सर्व, अखिल
134. जल - पानी, उदक, सलिल, वारि, अम्बु, नीर
135. भाग्य - किस्मत, होनी, नियति, देव
136. तालाब - ताल, तड़ाग, सर , सरोवर, जलाशय
137. छाया - प्रतिबिम्ब, बिम्ब, परछाई, प्रतिमूर्ति
138. चोट - प्रहार, आघात, घाव
139. दुःख - पीड़ा, वेदना, कष्ट, कलेश, व्यथा
140. टुकड़ा - भाग, अंश, खण्ड, हिस्सा
141. नया - नवीन, नूतन, अभिनव
142. मृत्यु - निधन, मौत, मरण, देहान्त, अवसान, देहावसान
143. बाल - कुंतल, अलक, कच, केश
144. पाँव - पैर, पाद, चरण, पग, पद
145. धनुष - कोदण्ड, चाप, शरासन
146. सेवक - अनुचर, चाकर, दास, नौकर, परिचारक
147. समूह - गण, संघ, दल, समुदाय, झुण्ड, पुंज
148. हाथ - कर, हस्त, पाणि
149. ज्वाला - अग्निशिखा, लपट, लो
150. छल - कपट, धोखा, प्रपंच, चकमा, ठगी
151. दिन - दिवस, दिवा, वासर, वार
152. आक्रमण - चढ़ाई, हमला, धावा, अभियान
153. होंठ - लब, ओंठ, अधर
154. फूहड़ - जंगली, गवार, असभ्य, उजड्ड, अशिष्ट
155. विपत्ति - आपत्ति, विपदा आपदा, आफत
156. तीर - बाण, शर, शिलीमुख, इषु
157. सवेरा - उषा, प्रभात, प्रातः काल, प्रत्यूष
158. नीच - अधम, तुच्छ, पतित, निकृष्ट
159. भयानक - भीषण, भयंकर, घोर, भीष्म, विकराल, भयावह
160. मित्र - सखा, बन्धु, साथी, सहचर, दोस्त, मीत
161. आज्ञा - हुक्म, आदेश, निर्देश, निदेश
162. उपवास - व्रत, अनशन, निराहार
163. मुख - आनन, वदन, मुँह
164. चोर - दस्यु, उचक्का, तस्कर
165. शोभा - छवि, छटा, कान्ति, सौंदर्य
166. मूर्ख - गँवार, अल्पमति, अज्ञानी, उजड्ड, जड़ , अपढ़
167. माता - माँ , अम्बा, जननी, प्रसू
168. भँवरा - अलि, मधुप, भ्रमर, भृंग, मधुकर
169. बुद्धि - मेघा , प्रज्ञा , मति , मनीषा
170. शक्ति - बल ताकत, क्षमता, पराक्रम, सामर्थ्य

Post a Comment

0 Comments

/* Countdown Download Script by wificlass */